Govind Puri Murder Case: दिल्ली का गोविंदपुरी इलाका उस वक्त दहल उठा जब एक ही घर के भीतर मां और बेटे की खून से सनी लाशें मिलीं. बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है, जिससे पूरी दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
वारदात गोविंदपुरी की गली नंबर-10 में हुई. मृतकों की पहचान 38 वर्षीय शारदा और उनके 13 साल के बेटे के रूप में हुई है (Sharda and son murder). जब मृतका का पति, जो सब्जी का काम करता है, देर रात घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी और बच्चे को रसोई में मृत पाया. घर के हालात देखकर साफ था कि उन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था (Delhi double murder). चलिए जानते है पूरा मामला:
परिजनों का दावा है कि यह केवल हत्या नहीं बल्कि सोची-समझी लूट है. उनके मुताबिक, घर की अलमारी से करीब 10 से 12 लाख रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर गायब हैं (Robbery in Govind Puri). परिवार पिछले 15 सालों से यहां रह रहा था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं का निवासी है (Govind Puri murder case).
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं. स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध बढ़ रहा है और सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
यह भी पढ़ें: NTA चीफ की कुर्सी खतरे में! दिग्विजय सिंह के सामने आज खुलेगी NEET पेपर लीक की पूरी फाइल
-भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…