उत्तर प्रदेश

लिवर, हार्ट और आंतें गायब… वेनेजुएला से आए देवरिया के मर्चेंट नेवी कर्मी के शव के साथ छेड़छाड़, आखिर क्या हुआ था जहाज पर?

Indian national dies in Venezuela: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान की वेनेजुएला में हुई मौत ने एक खौफनाक मोड़ ले लिया है. पहले हादसे और फिर हार्ट अटैक की बात कहने वाली शिपिंग कंपनी अब परिजनों के निशाने पर है. भारत में जब राकेश के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, तो उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंदरूनी अंग गायब मिले, जिसने अंग तस्करी और सोची-समझी हत्या के दावों को हवा दे दी है.

देवरिया के मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान की वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई  थी. एक महीने बाद जब उनके शव को भारत ले आया गया और दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, तो उनके शरीर से दिल, दिमाग, लिवर और फेफड़े जैसे कई अंग  गायब थे. मृतक की पत्नी ने शिपिंग कंपनी पर फर्जी हस्ताक्षर करने, हत्या और अंग तस्करी का आरोप लगाते हुए सरकार से न्याय, मुआवजे और उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई है.

क्या है पूरा मामला? (Merchant Navy Crew Rakesh Chauhan)

उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी राकेश चौहान की वेनेजुएला में जहाज पर ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. शिपिंग कंपनी ने पहले इसे हादसा बताया, फिर हार्ट अटैक का दावा किया. करीब एक महीने बाद, 4 जून को जब राकेश का शव भारत पहुंचा, तो परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराया. इसमें राकेश के शरीर से दिल, दिमाग, लिवर, फेफड़े और आंत जैसे मुख्य अंग गायब मिले.

सहमति के बिना पोस्टमार्टम (allegations of missing body parts)

मृतक की पत्नी रंजना चौहान का आरोप है कि विदेश में उनकी सहमति के बिना पोस्टमार्टम किया गया और अंगों की तस्करी के लिए उनके पति की हत्या की गई है. रंजना ने कंपनी पर शव सौंपने के बदले कागजों पर फर्जी हिंदी हस्ताक्षर (जबकि वह अंग्रेजी में साइन करती हैं) करने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है.

उच्चस्तरीय जांच, सख्त कार्रवाई, मुआवजा और नौकरी की मांग (Venezuela Suspected Death)

राकेश अपने पीछे छह महीने का बेटा छोड़ गए हैं, जिसका चेहरा भी वह आखिरी बार नहीं देख पाए. घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार टूट चुका है. डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने अंग गायब होने की पुष्टि की है. परिजनों ने सरकार से उच्चस्तरीय जांच, सख्त कार्रवाई, मुआवजा और नौकरी की मांग की है.

यह भी पढ़ें:  कुर्सी मिलते ही सपा के इस नए नवेले नेता में आया ‘अहंकार’? अपनों के खिलाफ ही उगला जहर, वीडियो वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

13 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

22 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

33 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

41 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

53 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

1 hour ago