Baba Bageshwar: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के द्वारा कुछ दिन पहले बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बयान दिया था. इस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनपर टिप्पणी करने से किसी के पेट की रोटी पच रही है, तो भगवान करें रोटी पचती रहे.
इटावा में कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन के लिए 50 लाख रुपये तक लेते हैं, अखिलेश यादव ने आगे कहा था कि बाबा बागेश्वर अंडर टेबल पैसा भी लेते हैं.
जिसपर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों को ऐसी बातें करके संतुष्टि मिलती है. तो हमें बड़ी प्रसन्नता होती है कि हमारे ऊपर टिप्पणी करने में, मेरे बारे में बात करने में अगर किसी की पेट की रोटी पच रही हो, तो भगवान करें उनकी रोटी पचती रहे. हम तो अपना कार्य करते ही चलेंगे. सनातन के लिए जीएंगे. हिंदुओं के लिए जीएंगे, अंतिम सांस तक हिंदुओं के लिए मरेंगे.
वहीं इटावा की घटना पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इटावा की घटना घोर निंदनीय थी. मैंने इस बारे में वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. इस घटना ने हमारे काम को और बढ़ा दिया. जो हम जातिवाद मिटाने की और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.
बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये घटना बहुत बुरी है. लेकिन उससे ज्यादा बुरी ये हुई है जो उसपर राजनीति हुई है. उस घटना के आधार पर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं. राजनीतिक टिप्पणियां की जा रही हैं और तरह-तरह की बयानबाजियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर भारत को भारत बनाना है. भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाना है. तो आप जातिवाद, भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत, भाषावाद, प्रदेशवाद इनसे ऊपर उठो. राष्ट्रवाद के लिए जियो.
21 जून को इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के साथ बेहद शर्मनाक हरकत की गई थी. आरोप है कि कथावाचन के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, चोटी काटी और जातिसूचक गालियां दीं. घटना का वीडियो वायरल हुआ तो सियासत भी गर्मा गई.
– भारत एक्सप्रेस
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…
Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…
Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…