Bharat Express DD Free Dish

Akhilesh Yadav के बयान को लेकर बोले Baba Bageshwar, भगवान करें उनकी रोटी पचती रहे

Baba Bageshwar: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अगर उनपर टिप्पणी करने से किसी के पेट की रोटी पच रही है तो भगवान करें रोटी पचती रहे.

Bageshwar Baba 9

Baba Bageshwar: समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के द्वारा कुछ दिन पहले बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बयान दिया था. इस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर उनपर टिप्पणी करने से किसी के पेट की रोटी पच रही है, तो भगवान करें रोटी पचती रहे.

इटावा में कथावाचकों के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें उन्होंने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन के लिए 50 लाख रुपये तक लेते हैं, अखिलेश यादव ने आगे कहा था कि बाबा बागेश्वर अंडर टेबल पैसा भी लेते हैं.

मेरे पर हमला करने वालों के पेट की रोटी पचती रहे

जिसपर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों को ऐसी बातें करके संतुष्टि मिलती है. तो हमें बड़ी प्रसन्नता होती है कि हमारे ऊपर टिप्पणी करने में, मेरे बारे में बात करने में अगर किसी की पेट की रोटी पच रही हो, तो भगवान करें उनकी रोटी पचती रहे. हम तो अपना कार्य करते ही चलेंगे. सनातन के लिए जीएंगे. हिंदुओं के लिए जीएंगे, अंतिम सांस तक हिंदुओं के लिए मरेंगे.

हमारे काम को बढ़ा दिया

वहीं इटावा की घटना पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इटावा की घटना घोर निंदनीय थी. मैंने इस बारे में वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. इस घटना ने हमारे काम को और बढ़ा दिया. जो हम जातिवाद मिटाने की और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अंडर टेबल’ पैसे लेते हैं धीरेंद्र शास्त्री…हर किसी की उन्हें घर बुलाने की नहीं है हैसियत…, क्यों अखिलेश यादव के निशाने पर आ गए बागेश्वर बाबा

इटावा की घटना पर की गई राजनीति

बाबा बागेश्वर ने कहा कि ये घटना बहुत बुरी है. लेकिन उससे ज्यादा बुरी ये हुई है जो उसपर राजनीति हुई है. उस घटना के आधार पर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं. राजनीतिक टिप्पणियां की जा रही हैं और तरह-तरह की बयानबाजियां की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर भारत को भारत बनाना है. भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाना है. तो आप जातिवाद, भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत, भाषावाद, प्रदेशवाद इनसे ऊपर उठो. राष्ट्रवाद के लिए जियो.

इटावा में क्या हुआ था?

21 जून को इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में कथावाचक मुकुट मणि यादव और उनके साथी संत कुमार यादव के साथ बेहद शर्मनाक हरकत की गई थी. आरोप है कि कथावाचन के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, चोटी काटी और जातिसूचक गालियां दीं. घटना का वीडियो वायरल हुआ तो सियासत भी गर्मा गई.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read