क्राइम

Patna Love Jihad: हिंदू लड़की के साथ Love Jihad, सेराज बना सोनू…जबरन खिलाया

पटना में लव जिहाद का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे…पीड़िता के मुताबिक सेराज ने खुद को सोनू बताकर उसका दोस्त बना…भरोसा जीतने के लिए छठ के घाट पर अर्घ्य दिया और प्रसाद खाकर कहा कि यह छठ तुम्हारे लिए किया है. उसी दौरान शादी का वादा कर उसकी ज़िंदगी को नरक बना दिया.

आपको बता दें कि पीड़िता ने एनएमसीएच के पीजी छात्र पर लव जिहाद और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी ने न केवल उसे धोखे में रखकर तीन साल तक संबंध बनाए, बल्कि इस्लाम कबूल करने के लिए उस पर दबाव भी बनाया।

लड़की के मुताबिक, साल 2021 में वो इलाज के लिए एनएमसीएच गई थी, जहां उसकी मुलाकात आरोपी सेराज से हुई। उसने अपना नाम “सोनू” बताकर खुद को हिंदू बताया और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए छठ पर्व के दौरान छठ घाट पर अर्घ्य दिया और प्रसाद खाकर कहा कि यह छठ तुम्हारे लिए किया है। इसी दौरान उसने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद लड़की को उसकी असली पहचान का पता चला। जब उसने झूठ बोलने पर सवाल किया, तो आरोपी ने कहा कि वह उसे अपने प्रेम के झांसे में लाने के लिए ही हिंदू बना था। इसके बाद वो लड़की के साथ लिव-इन में रहने लगा और धीरे-धीरे दबाव बनाने लगा कि वो इस्लाम धर्म अपना ले। जब लड़की ने इंकार किया, तो आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरन बीफ खिलाया। उसने लड़की से कहा कि उसे दिन में पांच बार नमाज पढ़नी होगी और इस्लाम के छह कलमे याद करने होंगे।

आरोप है कि जब लड़की ने इस्लाम कबूल करने से इनकार किया, तो आरोपी ने इसी साल ईद के मौके पर दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब लड़की को इस निकाह की जानकारी हुई, तो वो आरोपी के घर पहुंची, जहां उसके साथ आरोपी के परिवार वालों ने मारपीट की. परिवार वालों ने कहा कि उनके धर्म में दो शादियां जायज हैं और उसे चुप रहने को कहा गया।

इतना ही नहीं, युवती ने दावा किया है कि अब आरोपी उसे अगवा कराने की साजिश कर रहा है, जिससे डर कर वो लगातार अपना ठिकाना बदल रही है.

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसने 14 जून को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन उसे पांच दिन तक अलग-अलग थानों में भटकाया गया। आखिरकार 19 जून को जब उसने डीजीपी जनता दरबार में गुहार लगाई, तब जाकर महिला थाना में रेप, धोखा और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज हुआ।

पीड़ित लड़की का आरोप है कि लव जिहाद जैसा गंभीर आरोप होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई विशेष धारा नहीं जोड़ी है। फिलहाल पुलिस ने हर पहलू से जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.

Hari Shankar Kumar

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

10 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

10 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

31 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

38 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

54 minutes ago