उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी एलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का हापुड़ थाने में मुकदमा कराया दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की भतीजी (Mayawati Niece)एलिस ने अपने पति विशाल और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कराया है. एलिस का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के रूप में 50 लाख रुपये और गाजियाबाद में एक फ्लैट देने के लिए दबाव डाला जा रहा था.

हापुड़ की नगर कोतवाली में कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है. बता दें कि बसपा सुप्रीमो की भतीजी (Mayawati Niece) की सास पुष्पा देवी हापुड़ में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष भी हैं, और उन्होंने बीएसपी से ही यह चुनाव लड़ा था. एलिस, मायावती के भाई नरेश कुमार की बेटी हैं.

बताया जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी एलिस उम्र 30 वर्ष पुत्री नरेश कुमार निवासी इंद्रपुरी साउथ वेस्ट, दिल्ली की शादी 9 नवंबर 2023 को हिन्दू रीति-रिवाज से हापुड़ में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पुष्पा देवी के बेटे विशाल से हुई थी.

क्या हैं आरोप?

एलिस ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र, जिठानी निशा, ननद शिवानी और मौसा ससुर अखिलेश ने मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनाया. साथ ही उन्होने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसे बार-बार कह रहे थे कि उसकी बुआ मायावती बीएसपी की कर्ताधर्ता हैं और उनके पास बहुत पैसा है, इस कारण वे उसे ज्यादा दहेज की मांग करने के लिए मजबूर करते थे.

दहेज की मांग और मारपीट

एलिस का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. इसके अलावा, एलिस ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति विशाल ने मसल्स बनाने के लिए स्टेरॉयड इंजेक्शन का सेवन किया, जिससे उनकी सेक्सुअल लाइफ प्रभावित हुई और वह नपुंसक हो गए.

सास-ससुर ने रिश्ते को लेकर दबाव डाला

एलिस ने आगे यह भी कहा कि जब उसने अपनी परेशानी अपने माता-पिता से शेयर की, तो सास और ससुर ने उसे अपने जेठ भूपेंद्र के साथ संबंध बनाने का दबाव डाला. 17 फरवरी 2025 को एक बार फिर ससुर और जेठ ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे शारीरिक उत्पीड़न का शिकार बनाया.

कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

एलिस की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से हापुड़ नगर कोतवाली में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वकील राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ-जिठानी, ननद और मौसा ससुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 74, 75, 76, 3, 4 के तहत एफआईआर दर्ज की है.


ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी की, कर्मचारियों में खुशी की लहर


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago