दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता. (फोटो- एक्स)
PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार (22 अक्टूबर) को रूस की दो दिवसीय यात्रा पर कजान शहर पहुंचे. जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया. कजान शहर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय वार्ता भी की. इस दौरान माहौल और भी खुशनुमा हो गया जब प्रेसीडेंट पुतिन पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसा बोल गए कि प्रधानमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
दरअसल, द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी हिंदी और पुतिन रूसी भाषा में बात कर रहे थे, इनकी बातों को रूसी और हिंदी में अनुवाद किया जा रहा था. तभी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत और रूस के संबंध इतने प्रगाढ़ हैं कि मुझे लगता है आप मेरी बातें बिना ट्रांसलेटर की मदद के भी समझ सकते हैं.’ पुतिन की इस टिप्पणी पर पीएम मोदी खिलखिला उठे.
व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली के संबंध काफी विशेष हैं और समय के साथ और मजबूत हो रहे हैं. इसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले तीन महीनों में मेरा रूस का यह दूसरा दौरा है, जो दोनों देशों के बीच की गहरी साझेदारी और दोस्ती को दर्शाता है.’
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र, PM Modi बोले- शांतिपूर्ण तरीके से हो समस्याओं का समाधान
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति के समक्ष कहा कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से ही होना चाहिए. शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का हम पूरी तरह समर्थन करते हैं. इसके साथ ही पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन का शानदार स्वागत करने के लिए आभार भी व्यक्त किया.
बता दें कि पीएम मोदी इस साल जुलाई में भी रूस की यात्रा पर गए थे. तब राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में उनका जोरदार स्वागत किया था और खुद गाड़ी ड्राइव करके उन्हें अपने आधिकारिक आवास की सैर करायी थी.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…