उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर डॉ. राजेश्वर सिंह का पलटवार, कहा— सपा शासन में अपराध में यूपी नं-1 था, 5 साल में 25,000 हत्याएं हुईं थीं

MLA Dr. Rajeshwar Singh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव पर एक बार फिर पलटवार किया. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बंथरा हत्याकांड से लेकर बलिया में घूसखोरी करने वाले पुलिसकर्मियों समेत विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए तो सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर अखिलेश को आड़े हाथों ले लिया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा— “अखिलेश यादव…महाशय आपके राज में उत्तर प्रदेश को हत्या और लूट के लिए जाना जाता था, हर दिन औसतन 13 हत्याएं होती थी, 5 साल में 25,000 हत्याएं हुईं. सरकार माफिया चलाते थे! हत्या के मामलों में यूपी देश में नंबर—1 था.”

‘समाज में उन्माद और विभाजन फैलाना ठीक नहीं’

अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा— “आज आप एक दुखद घटना पर राजनीति करना बंद कीजिए, आप एक वरिष्ठ नेता हैं, जिस दुखद घटना पर आपको संवेदनशील होना चाहिए उस पर बयान देकर समाज में उन्माद और विभाजन फैलाना ठीक नहीं. मेरा सुझाव है कि अपने विवेक का इस्तेमाल कीजिए, कुछ हताश हारे हुए स्थानीय टिकेटार्थी और चुनाव परिजीवी नेताओं के बहकावे में मत आइए! सरोजनीनगर में एक युवा की दर्दनाक मृत्यु, मेरे सरोजनीनगर परिवार की बड़ी क्षति है.”

‘योगी सरकार ने अपराधियों पर सख़्त एक्शन लिया’

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “हम आश्वस्त हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में हर अपराधी को उचित दंड मिला है. सरकार ने सख़्त कार्यवाही की, लापरवाह अधिकारियों को निलम्बित कर दिया और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए.”

X.com पर अपने ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा—

न कोई बचा है, न कोई बचेगा,
सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है,
योगीजी के राज में न्याय होगा!!

यह भी पढ़िए: राम मंदिर पुनर्निर्माण आंदोलन को पराजित करने की बात करना राहुल गांधी की अज्ञानता — MLA डॉ. राजेश्‍वर सिंह

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

2 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

7 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago