Bharat Express DD Free Dish

असम के कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट, ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित

असम के कोकराझार और सलाकाटी स्टेशनों के बीच गुरुवार तड़के रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट हुआ, जिससे ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी.

Kokrajhar Blast

असम में कोकराझार और सलाकाटी स्टेशनों के बीच गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर हुए एक शक्तिशाली विस्फोट के बाद ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं, जिसे कुछ समय बाद फिर शुरू किया गया. अधिकारियों की माने तो यह घटना गुरुवार तड़के हुई है.

कई ट्रेनें प्रभावित

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कोकराझार रेलवे स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व की दिशा में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट हुआ, जिससे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा. विस्फोट इतना तेज था कि अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी.

रेलवे अधिकारियों ने तत्काल रेल सेवाओं को रोक दिया था. कई ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गई थीं. इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विस्फोट की खबर से यात्रियों में दहशत

विस्फोट की खबर फैलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई, जबकि आपातकालीन घोषणाओं में यात्रियों को शांत रहने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई.

बचाव और मरम्मत कार्य जारी

विस्फोट की सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे विभाग, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक इकाइयों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. घटनास्थल की घेराबंदी कर विशेषज्ञ ने ट्रैक पर हुए गड्ढे की जांच की और वहां से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए. बिना देर किए पटरियों की मरम्मत का काम शुरू हुआ. वरिष्ठ पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए इलाके में पहुंच गए हैं.

ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित

हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन विस्फोट के कारण व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

सुरक्षा बढ़ाई गई

कोकराझार और आसपास के जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रेलवे मार्गों पर गश्त भी बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसी अपराधियों और विस्फोट के पीछे का इरादा पता लगाने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें-यात्रीगण कृपया ध्यान दें! मुंबई-पुणे से छठ के लिए घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने जारी किया 8 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

पुलिस अधिकारी का क्या कहा?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “रेलवे पटरी पर एक विस्फोट हुआ, जिससे रेल सेवा बाधित हुई. विस्फोट के कारण कम से कम एक मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई. पटरी की मरम्मत कर दी गई है और मार्ग पर रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है. हमने इस घटना के पीछे के विवरण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read