Dream11 Winner Death Badaun
Dream11 Winner Death Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां ड्रीम-11 में एक करोड़ रुपये जीतकर चर्चा में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने मौत पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जांच की मांग की है.
मृतक की पहचान नीरज के रूप में हुई है. वह बदायूं के दानपुर गांव का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक नीरज पिछले कुछ समय से संभल जिले में स्थित अपने ससुराल में रह रहा था. वहीं संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, जिसके चलते मामला और भी रहस्यमय बन गया है.
बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले नीरज ने ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म Dream 11 पर एक करोड़ रुपये जीता था. इस बड़ी जीत के बाद वह इलाके में काफी चर्चित हो गया था.
नीरज की अचानक हुई मौत के बाद उसके परिजनों ने कई सवाल खड़े किए हैं. परिवार का कहना है कि मौत सामान्य नहीं लग रही है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले में संदेह जताया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें- LPG सिलेंडर की डिलीवरी और OTP का झंझट, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा मामला; क्या अब बदल जाएगा नियम?
इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोग युवक की करोड़ों की जीत और उसकी संदिग्ध मौत को जोड़कर कई तरह के कयास लगा रहे हैं. वहीं परिवार न्याय की मांग कर रहा है.
(बदायूं से भारत एक्सप्रेस के लिए सुवेंश यादव की रिपोर्ट)
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…