प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चंडीगढ़ आंचलिक कार्यालय ने पीएमएलए, 2002 के तहत उत्तर प्रदेश के नोएडा और लखनऊ में स्थित तीन संदिग्ध शेल कंपनियों- मेसर्स किंडेंट बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स रैनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स मूल बिजनेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड- के परिसरों में 4 जुलाई 2025 को व्यापक तलाशी अभियान चलाया.
इस तलाशी के दौरान मिले अहम दस्तावेज़ी साक्ष्यों और विभिन्न बैंकों से प्राप्त पुष्टियों के आधार पर, ईडी ने इन कंपनियों से जुड़े 135 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इसके तहत कुल 204 करोड़ रुपये की अपराध आय (Proceeds of Crime) को सीज किया गया है.
ईडी की जांच में सामने आया कि इन कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर संदिग्ध लेनदेन किए गए, जिससे काले धन को वैध बनाने की कोशिश की गई. जांच एजेंसी ने अब तक इस केस में कुल 391 करोड़ रुपये की पीओसी फ्रीज कर दी है.
ईडी की यह कार्रवाई दिखाती है कि शेल कंपनियों के नेटवर्क के जरिए होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी है. मामले की जांच अभी भी गहराई से की जा रही है.
ये भी पढ़े: Delhi High Court: तब्लीगी जमात से जुड़े 70 भारतीयों का केस खत्म, कोर्ट ने रद्द किए 16 FIR
भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…