उत्तर प्रदेश

भागवत कथा में कंस वध मंचन के दौरान चली गोली, दो श्रद्धालु घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Etah Bhagwat incident: जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरसारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कंस वध लीला के मंचन के बीच अचानक गोली चल गई. गोली लगने से दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है.

कंस वध की लीला के दौरान चली गोली

जानकारी के अनुसार,अशोक पुत्र श्रीराम सिंह (40 वर्ष), निवासी गांव कठिनगरा थाना जैथरा तथा सत्यपाल पुत्र राजाराम (50 वर्ष), निवासी गांव कुमरपुर थाना मलावन गांव पुरसारी में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे. गुरुवार को कथा के समापन अवसर पर कंस वध की लीला का मंचन किया जा रहा था. इसी दौरान अचानक चली गोली दोनों श्रद्धालुओं के पैरों में जा लगी. गोली लगते ही दोनों घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.

घटना होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सैकड़ों लोगों में अफरा-तफरी मच गई. श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे, जबकि स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को .वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

घायल अशोक के भाई दिनेश ने बताया कि गांव में धीरेन्द्र के यहां कई दिनों से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था. गुरुवार को कंस वध कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे. अशोक और सत्यपाल भी कथा सुन रहे थे. इसी दौरान अचानक गोली चली और दोनों के पैरों में लग गई.घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे और क्षेत्राधिकारी मलावन नीतीश कुमार गर्ग भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने गोली चलने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला: वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन

सरेआम गोली चलते ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार गर्ग ने बताया कि भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान दो लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है. उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है. धार्मिक आयोजन में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

16 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

44 minutes ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

52 minutes ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

60 minutes ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

1 hour ago

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

2 hours ago