Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Religious event

Etah Bhagwat incident: एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरसारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला मंचन के बीच गोली चलने से दो श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jaya Kishori Jaipur Katha crowd: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर परिसर में जया किशोरी की कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. पुलिस और स्वयंसेवकों ने स्थिति को संभालते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला, किसी बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई.

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा मसानी वेद मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने शौर्य यात्रा के दौरान कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा जैसे अयोध्या में हुआ। उन्होंने बाबर की विचारधारा के खिलाफ कड़े शब्द कहे और सनातनियों के अधिकारों की बात की। शौर्य और इतिहास के प्रति यह यात्रा एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की। 16 बार प्रयागराज का दौरा किया, संतों का सम्मान किया और रियल-टाइम मॉनिटरिंग से सुरक्षा, यातायात पर ध्यान दिया.

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने महाकुंभ-2025 पर विपक्ष द्वारा की जा रही अनावश्यक टिप्पणियों पर नसीहत दी और कहा कि धार्मिक मामलों पर बिना सोचे समझे टिप्पणी करने से राजनीतिक दलों को जनता में अपनी जगह बनाना मुश्किल होता है