Bharat Express DD Free Dish

शराब घोटाला: वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन

ED Raids in AP Liquor Case: आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री के बेटे कुरुमुरी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है.

ED Raid
Edited by Shubhra Rai

 ED Raids in AP Liquor Case: आंध्र प्रदेश शराब परिवहन घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री व वाईएसआर कांग्रेस के नेता कुरुमुरी नागेश्वर राव के बेटे कुरुमुरी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

दफ्तर सहित कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी

ईडी ने हालही में कुरुमुरी नागेश्वर राव और उनके बेटे कुरुमुरी सुनील कुमार के आवास दफ्तर सहित कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी. जांच एजेंसी के अनुसार धन शोधन मामले में कुरुमुरी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. कुरुमुरी सुनील कुमार में पिता वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री थे.

9 लाख रुपए की डकैती हुई

इससे पहले 11 जून को कार्रवाई करते हुए ईडी ने राज्य पेय निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक डी वासुदेव रेड्डी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी को समुद्र तट के दौरान गिरफ्तार किया था. एजेंसी के मुताबिक इस मामले में कथित तौर पर वल्लू संदीप नाम के व्यक्ति के परिसर से 9 लाख रुपए की डकैती हुई थी. जांच एजेंसी ईडी ने केसिरेड्डी राजा शेखर रेड्डी, डोंटिरेड्डी वासुदेव रेड्डी, विजया नरसिम्हा रेड्डी, वल्लू संदीप, कुरुमुरी सुनील कुमार में पिता वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के परिसरों में छापेमारी की थी.

महंगी घड़ियां और बड़ी मात्रा में कैश बरामद

इस दौरान एक लग्जरी कार, लगभग 94.5 लाख रुपए मूल्य की महंगी घड़ियां और बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया था. इसके अलावे कई अहम दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, संदिग्ध संयुक्त उद्दम समझौता तथा नकद लेन देन से संबंधित दस्तावेज बरामद किया था. ईडी की यह जांच आंध्र प्रदेश सीआईडी द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है. यह एफआईआर राज्य के अतिरिक्त सचिव (सतर्कता) की शिकायत पर दर्ज की गई थी.

दर्ज एफआईआर के मुताबिक सरकार को 195.33 करोड़ रुपए के नुकसान की जांच की जा रही है. ईडी ने पीएमएलए के तहत मई में प्राथमिकी दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें:  क्या ‘नया डार्क वेब’ बन गया है टेलीग्राम? बैन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read