उत्तर प्रदेश

फरीदाबाद में रात को सोते समय तीन परिवार सदस्यों की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्ट-सुनील चौधरी


Faridabad death news: फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत का मामला सामने आया है. जिसमें मृतक पति-पत्नी सहित उनका एक 5 वर्षीय बेटा शामिल है .घटना फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके की है जहां पर परिवार के चार सदस्य पति-पत्नी बेटा सहित परिवार का एक सदस्य जो कि मृतक युवक का भाई था सभी एक साथ सो रहे थे लेकिन परिवार के तीन सदस्य सुबह मृत अवस्था में मिले . इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है .

जानिए क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल का है. जहां पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जहां परिवार के चार सदस्य एक साथ रहते थे जिसमें मृतक रमेश उसकी पत्नी ममता और 5 वर्षीय बेटे छोटू के साथ-साथ मृतक रमेश का भाई भी रहता था. मकान मालिक के मुताबिक रमेश उसकी पत्नी उसका भाई सभी मजदूरी करते थे. जिन्होंने 2 महीने पहले ही उनके यहां किराए पर मकान लिया था. मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे.

मृतक के भाई ने दी जानकारी

मकान मालिक परशुराम के मुताबिक मृतक के भाई ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि भैया भाभी और भतीजा उठ नहीं रहे हैं. आप जल्दी घर आओ जिसके बाद जब घर पहुंचा तो देखा कि तीनों मृत अवस्था में फर्श पर पड़े थे. परशुराम के मुताबिक उसने उन्हें बताया कि रात को भाभी ने हलवा बनाया था जिसे सभी ने खाया था लेकिन सुबह उसकी 5:00 बजे नींद खुली तो उसने भैया भाभी को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जगे तो वह दोबारा वही हलवा खा कर लेट गया .

यह भी पढ़ें:इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परशुराम के मुताबिक मृतक रमेश की नाक मुंह से खून आ रहा था बाकियों के मुंह से झाग आ रहा था जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया.

पुलिस ने क्या बताया?

वहीं इलाके के चौकी इंचार्ज राकेश चंद्र ने बताया कि उन्हें सरूरपुर गली नंबर 8 से मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना (Faridabad death news) मिली थी कि एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है. इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा तो तीन शव पति-पत्नी और उसके बच्चे का शव फर्श पर पड़ा था. उसके बाद फॉरेंसिक टीम और FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवाया गया है.

घटनास्थल पर अंगीठी तो बरामद हुई थी लेकिन उनमें से एक जीवित बचे राजेश ने बताया कि उस दिन अंगीठी को जलाया नहीं गया था फिर भी मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो पाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

44 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago