Bharat Express DD Free Dish

इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

UP News: इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर केस दर्ज किया है. वीडियो में गलत तरीके से दुकान मालिक का नाम बताया गया था. पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. इस वीडियो को लेकर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जिनमें एक्स भी शामिल है) पर प्रसारित किया गया था.

वीडियो की असलियत

वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि भोले बाबा छोले भटूरे की दुकान आरिफ नामक व्यक्ति की है लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि यह दुकान वास्तव में विजय शुक्ल नामक व्यक्ति की है, आरिफ की नहीं. साथ ही यह वीडियो कई माह पुराना है, जिसे दोबारा प्रसारित कर गलतफहमी फैलाने की कोशिश की गई.

आरोपियों के नाम

पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें पत्रकार अंकुर अग्रवाल, शिवम दीक्षित, सचिन गुप्ता, गोल्डी श्रीवास्तव, सचिन और अन्य शामिल हैं. इन पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो को प्रसारित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का नया मंत्र: पोंगल पर देश को दिया बड़ा संदेश, बताया- ग्लोबल फेस्टिवल

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में केस

पुलिस ने बताया कि यह मुकदमा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धारा में दर्ज किया गया है. थाना छत्ता में केस दर्ज हुआ है और आगे की जांच जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read