उत्तर प्रदेश

लखनऊ: घात लगाए शूटरों ने LIC एजेंट पर चलाईं गोलियां, हालत गंभीर

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है. शुक्रवार देर शाम ढेढेमऊ गांव में बेखौफ हमलावरों ने एक एलआईसी (LIC) बीमा एजेंट को घेरकर सरेराह गोलियों से भून डाला. वारदात के दौरान एक गोली एजेंट के सिर को छूती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली उनके हाथ में जा लगी.

लहूलुहान हालत में एजेंट को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है.

फोटोकॉपी कराने पहुंचा था समेंद्र

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, काकोरी के सैफलपुर गांव निवासी 36 वर्षीय समेंद्र यादव पेशे से LIC एजेंट हैं. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वह किसी काम के सिलसिले में ढेढेमऊ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने ‘दुर्गेश मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स’ की दुकान पर फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे.

तभी वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने समेंद्र पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगते ही समेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े, वहीं मौका पाकर हमलावर असलहा लहराते हुए बड़ी आसानी से फरार हो गए.

परिजनों में मचा कोहराम

गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के दुकानदार दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल समेंद्र को मलिहाबाद सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अत्यधिक खून बहने की वजह से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही मलिहाबाद के ACP ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. एसीपी ने बताया कि पुलिस परिजनों से बातचीत कर पुरानी रंजिश या किसी अन्य विवाद के कोण से जांच कर रही है.

फिलहाल, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर उनके भागने के रूट का पता लगाया जा सके. पुलिस का दावा है कि जल्द ही शूटरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या बीजेपी तलाश रही नए चेहरे? अमित शाह के गोरखपुर दौरे से उड़ी विधायकों की नींद, जानें किन पर गिरेगी गाज

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 minute ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

30 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

47 minutes ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

1 hour ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

2 hours ago