Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए प्रेरित किया, स्टार्टअप्स शुरू करने वाले दिग्गजों ने दिया यह जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एआई स्टार्टअप्स के प्रमुखों ने कहा कि पीएम ने भारत केंद्रित, नैतिक और आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई विकसित करने पर जोर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एआई स्टार्टअप्स के प्रमुख अधिकारियों ने कहा कि पीएम ने लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला एआई बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया है. न्यूरोडक्स के सीईओ डॉ.सिद्धार्थ पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री का अनुभव हमारी सोच में बदलाव लाने के लिए काफी जरूरी था. उन्होंने हमें प्रेरित किया है कि हमें केवल वह नहीं बनाना, जो कि पश्चिमी देश बना रहे हैं. हमें ऐसा एआई बनाना है, जो कि देश के आम लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सके.

टेक महिंद्रा के सीआईओ निखिल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करके काफी अच्छा लगा. पीएम जानते हैं कि देश में एआई का प्रसार होना काफी जरूरी है और हमें नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ ऐसे एआई समाधान विकसित करने होंगे, जो कि अभी तक विकसित नहीं हुए.

देश को AI में ग्लोबल लीडर बनाना पीएम मोदी का लक्ष्य

इसके अलावा, जेनलूप के सीईओ आयुष गुप्ता ने कहा कि भारत का एआई कैसा होगा, इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा हुई. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि देश का एआई विश्वसनीय और नैतिकता पर खरा उतरना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि एआई का मतलब भारत के लिए ‘आत्मनिर्भर इंटेलिजेंस’ होने वाला है और यह आने वाले समय में विकसित भारत में एक बड़ी भूमिका निभाएगा.

वहीं, फ्रैक्टल एआई के सह-संस्थापक श्रीकांत वेलमाकन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि भारत दुनिया में एआई में एक लीडर बने. इसके लिए जरूरी है कि हम भारत केंद्रित मॉडल बनाए और हर नागरिक को अपनी भाषा में उपलब्ध कराएं.

पीएम मोदी ने 12 AI स्टार्टअप्स के साथ की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर सुबह भारतीय एआई स्टार्टअप के साथ बैठक की थी. यह बैठक इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले हुई है, जो कि अगले महीने भारत में होने वाला है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वह 12 एआई स्टार्टअप शामिल हुए हैं, जिन्होंने एआई फॉर ऑल: ग्लोबल इम्पैक्ट चैलेंज के लिए क्वालिफाइ किया है और इसमें उन्होंने अपने विचार और कार्य के बारे में बताया. पीएम कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यह स्टार्टअप हेल्थकेयर, बहुभाषी लार्ज लैग्वेज मॉडल, मटेरियल रिसर्च, डेटा एनालिटिक्स, इंजीनियरिंग सिमुलेशन और अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं.

इस बैठक में अवतार, भारतजेन, फ्रैक्टल, गैन, जेनलूप, ज्ञानी, इंटेलीहेल्थ, सर्वम, सॉकेट एआई, टेक महिंद्रा और जेंटिक सहित भारतीय एआई स्टार्टअप्स के सीईओ, प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी बैठक में उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम: अब तक 4 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, शिक्षकों व अभिभावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital