उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं थमेगी गाड़ियों की रफ्तार! उन्नाव में बारिश से प्रभावित सड़क की तत्‍काल कराई मरम्‍मत

मानसून की बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम सफर को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी देखने को मिल रही है. बारिश के कारण उन्नाव के पास एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है. लगातार निगरानी और मुस्तैद रखरखाव टीमों के चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा सर्वोपरि: प्रोजेक्ट मैनेजर

मामले की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर आर.के. मिश्रा ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए संवेदनशील हिस्सों की लगातार तकनीकी निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा-


“जैसे ही सड़क के किसी हिस्से में जलभराव या आंशिक क्षति जैसी समस्या सामने आती है, तुरंत फील्ड टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करा लिया जाता है. हमारा उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और बिना रुकावट के सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है. अभी यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रहा है.”

ऐसा है गंगा एक्सप्रेसवे

बढ़ाई गई नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण

प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को बिल्कुल भी बाधित नहीं होने दिया गया. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरे एक्सप्रेसवे रूट पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पूरी टीम फील्ड में सक्रिय है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार की वाराणसी को बड़ी सौगात, गंगा किनारे ₹14,447 करोड़ से बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; बदल जाएगा शहर का नक्शा

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

15 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

57 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago