Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं थमेगी गाड़ियों की रफ्तार! उन्नाव में बारिश से प्रभावित सड़क की तत्‍काल कराई मरम्‍मत

GANGA EXPRESSWAY TRAFFIC UPDATE: भारी बारिश के कारण उन्नाव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को प्रशासन और तकनीकी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते दुरुस्त कर लिया है. फिलहाल एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह सुचारु बना हुआ है.

ganga-expressway-traffic-remains-smooth-in-unnao-as-rain-hit-stretches-repaired-promptly

बारिश से बिगड़ी सड़क को प्रशासन ने घंटों में किया ठीक, (फोटो प्रतीकात्मक)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मानसून की बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम सफर को लेकर प्रशासनिक मुस्तैदी देखने को मिल रही है. बारिश के कारण उन्नाव के पास एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों में आई आंशिक क्षति को त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते दुरुस्त कर लिया गया है. लगातार निगरानी और मुस्तैद रखरखाव टीमों के चलते एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से जारी है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा सर्वोपरि: प्रोजेक्ट मैनेजर

मामले की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर आर.के. मिश्रा ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए संवेदनशील हिस्सों की लगातार तकनीकी निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा-


“जैसे ही सड़क के किसी हिस्से में जलभराव या आंशिक क्षति जैसी समस्या सामने आती है, तुरंत फील्ड टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा करा लिया जाता है. हमारा उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और बिना रुकावट के सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है. अभी यातायात पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रहा है.”

ऐसा है गंगा एक्सप्रेसवे
ऐसा है गंगा एक्सप्रेसवे

बढ़ाई गई नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी निरीक्षण

प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्पष्ट किया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को बिल्कुल भी बाधित नहीं होने दिया गया. मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरे एक्सप्रेसवे रूट पर नियमित पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पूरी टीम फील्ड में सक्रिय है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार की वाराणसी को बड़ी सौगात, गंगा किनारे ₹14,447 करोड़ से बनेगा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; बदल जाएगा शहर का नक्शा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital