Uttar Pradesh vs Pakistan: पाकिस्तान की संसद में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासनिक मॉडल की तारीफ हुई. एक पाकिस्तानी सांसद ने संसद में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति पाकिस्तान से बेहतर है. उन्होंने तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया.
‘पाकिस्तान का कुल बजट मात्र 62 बिलियन है, लेकिन यूपी का 97 बिलियन…’, PAK MP ने की योगी मॉडल की तारीफ – देखें VIDEO
Link-https://t.co/0gWUkHazPB #pakistan #uttarpradesh #economy pic.twitter.com/95SMpGzGa0
— Vijay Ram (@vijayrampatrika) June 17, 2025
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पाकिस्तानी सांसद कहते सुना जा सकता है, कि पाकिस्तान का कुल बजट 62 बिलियन डॉलर है, जबकि भारत के अकेले राज्य उत्तर प्रदेश का बजट 97 बिलियन डॉलर है. इसके अलावा, पाकिस्तान का कुल टैक्स रेवेन्यू 50 बिलियन डॉलर है, जबकि उत्तर प्रदेश का टैक्स रेवेन्यू 80 बिलियन डॉलर है.
सांसद ने आगे कहा कि पाकिस्तान का कुल राजस्व 50 बिलियन डॉलर है, जबकि उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए 80 बिलियन डॉलर का प्रावधान है. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान का टैक्स रेवेन्यू उत्तर प्रदेश के टैक्स रेवेन्यू से 16 बिलियन डॉलर कम है. इस बयान ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए और योगी मॉडल की प्रशंसा की.

वीडियो में पाकिस्तान के सांसद को संसद में बोलते हुए देखा जा सकता है, जहां वे तथ्यों के साथ अपनी बात रख रहे हैं. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारत में भी काफी चर्चा हो रही है. लोगों का मानना है कि यह योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रशासन का प्रमाण है. पाकिस्तान में इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है.
यह भी पढ़िए: क्या अमेरिका ने PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर को बुलाया? व्हाइट हाउस ने बताई सच्चाई
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




