Delhi Building Collapse Risk:विवेक/पूर्वी दिल्ली: उत्तरप्रदेश के पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तीन मंजिला इमारत अचानक एक ओर झुक गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट और MCD के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी (2A ब्लॉक) में 40 गज में बनी एक 3 मंजिला इमारत अचानक झुक जाने से हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. पुलिस, MCD और आपदा प्रबंधन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मालिकों की अनदेखी के कारण समय पर मरम्मत नहीं हुई. प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी और सुरक्षात्मक कार्रवाई करेगा.
पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी (2A ब्लॉक) में 40 गज के भूखंड पर बनी एक तीन मंजिला इमारत अचानक एक तरफ झुक गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, MCD और आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं पहुंचा.
इमारत के भूतल (Ground Floor) पर ऑटो-रिक्शा की पार्किंग है, जबकि दूसरी मंजिल पर एक महिला अपने बेटे के साथ रहती है. पहली और तीसरी मंजिल पूरी तरह खाली हैं. इमारत के चार अलग-अलग हिस्सेदार हैं. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मकान कई मालिकों के बीच बंटा होने के कारण आपसी सहमति नहीं बन सकी, जिससे समय रहते इसकी मरम्मत या स्ट्रक्चरल मजबूती का काम नहीं हो सका.
प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इमारत को तुरंत खाली करा दिया है और आसपास निगरानी बढ़ा दी है. अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रक्चरल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि इमारत को खतरनाक घोषित किया जाता है, तो जनसुरक्षा के लिए इसे ध्वस्त करने जैसे जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में BF से परेशान लड़की ने दांव पर लगाई इज्जत, सड़क पर मारपीट के बाद उतारी टी-शर्ट
-भारत एक्सप्रेस
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…