Gwalior viral CCTV case
Gwalior viral CCTV case: ग्वालियर के पॉश इलाके कैलाश बिहार में सोमवार को एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती का रास्ता रोकने, उसके साथ मारपीट करने और विवाद के दौरान उसके आवेश में आकर बीच सड़क अपनी टी-शर्ट उतारने का दृश्य कैद हुआ है. घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
रास्ता रोकने को लेकर बढ़ा विवाद
वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक युवती सड़क पर जाती दिखाई देती है. इसी दौरान तीन युवक उसका रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं. आरोप है कि इनमें से एक युवक, जिसे युवती का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, उससे बहस करता है और मारपीट भी करता है. युवती कई बार वहां से निकलने का प्रयास करती है, लेकिन युवक उसे रोकने की कोशिश करता रहता है. सड़क पर कुछ देर तक दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की होती रहती है.
गुस्से में युवती का विरोध, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
विवाद बढ़ने पर युवती आवेश में आ जाती है और विरोध जताते हुए बीच सड़क अपनी टी-शर्ट उतार देती है. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
यह भी पढ़ें: खून से लथपथ सड़क, ताश के पत्तों की तरह बिछीं लाशें..PoK में मुनीर की बुजदिल सेना का ये कैसा पराक्रम?
पुलिस जांच में जुटी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती और तीनों युवकों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




