Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

15 साल की खुशी अपने खेत में काट रही थी घास तभी बिजली ने झुलसा डाला, उसे बचाने की कोशिश में मां ने भी गंवाई जान

Electrocution Accident in Ghazipur: 45 वर्षीय सीमा देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी यादव अपने खेत में घास काट रही थीं. तभी बिजली के तेज करंट ने उनकी जान ले ली. बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीण आक्रोशित हैं.

electric shock in GHAZIPUR

करुनेंद्र राय, भारत एक्सप्रेस


Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे की खबर आई है. यहां के सैदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भीरा बलुआ गांव में मां-बेटी को बिजली ने मार डाला. यह घटना उस समय घटी, जब वे दोनों अपने खेत में घास काट रही थीं.

संवाददाता ने बताया कि मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सीमा देवी और उनकी 15 वर्षीय बेटी खुशी यादव के रूप में की गई है, जिनके फोटो आप खबर में देख सकते हैं. बताया जा रहा है कि उनके खेत के पास लगे एक बिजली के खंभे के स्टे वायर (सपोर्टिंग तार) में करंट उतर आया था. जब खुशी खेत में घास काट रही थी, तभी उसका हाथ अचानक उस स्टे वायर से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गई. अपनी लाडली बेटी को तड़पता देख मां सीमा देवी उसे बचाने के लिए बिना सोचे-समझे आगे दौड़ीं, लेकिन वे भी बिजली के जोरदार झटके का शिकार हो गईं. करंट इतना भयानक था कि दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों ने खेत में ही दम तोड़ दिया.

करंट यूं पूरे लोहे के तार में नीचे तक उतर गया

इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (Superintending Engineer) विवेक खन्ना ने बताया कि खंभे से एक ट्यूबवेल का कनेक्शन गया हुआ था. वह तार किसी वजह से पोल के सहायक स्टे वायर को छू रहा था, जिसके चलते करंट पूरे लोहे के तार में नीचे तक उतर गया. उन्होंने पुष्टि की कि पहले बेटी करंट की चपेट में आई और फिर उसे बचाने के प्रयास में मां की भी मौत हो गई. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है.

ये भी पढ़िए: यहां नहीं भौंकते कुत्ते, न बिजली कड़कती है और न ही बादल गरजते हैं- क्या हैं वजहें?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital