Ghooskhor Pandit: अभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर भयंकर विवाद हो गया है. ब्राह्मण समाज ने फिल्म को लेकर विरोध दर्ज कराया है. अब इसको लेकर लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने भी जोरदार बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी को भी जाति विशेष को अपमानजनक रूप में चित्रित करने की छूट नहीं देती है.
बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने इस फिल्म के नाम को आपत्तिजनक बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा,
OTT प्लेटफ़ॉर्म पर ‘घूसखोर पंडत’ जैसे शीर्षक के चलचित्र बनाना निंदनीय और घोर आपत्तिजनक कृत्य है. ऐसे प्रयासों की न केवल कड़ी निंदा होनी चाहिए, बल्कि समाज-विरोधी मानसिकता रखने वाले तत्वों के विरुद्ध सामूहिक रूप से वैधानिक कार्रवाई भी की जानी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के घिनौने कृत्य समाज और राष्ट्र को तोड़ने की साजिश का हिस्सा हैं. आज एक जाति को निशाना बनाया जा रहा है, तो कल किसी अन्य जाति या समुदाय को. इसी कारण ऐसे प्रयासों का एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देना आवश्यक है.
बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने जातिवाद का विरोध करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा,
भारत की शक्ति समरसता, सम्मान और संवैधानिक मूल्यों में निहित है -विभाजन और विद्वेष में नहीं. जातिवाद का विरोध करें, सामाजिक एकता का समर्थन करें.
ये भी पढ़ें- RBI MPC: रेपो रेट से लेकर महंगाई दर तक, रिजर्व बैंक के वो 5 बड़े ऐलान जो सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर
उन्होंने कहा कि इन अपराधियों को उचित दंड दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है. समाज की भी यह जिम्मेदारी है कि वह खुले मंच से ऐसे लोगों का विरोध करे, ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का समाज एवं राष्ट्र विरोधी कृत्य करने का साहस न कर सके.
-भारत एक्सप्रेस
देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…