Bharat Express DD Free Dish

Ghooskhor Pandit

सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज के टाइटल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए रिलीज पर रोक लगा दी. कोर्ट ने डायरेक्टर और नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी कर कहा कि नाम नहीं बदला तो फिल्म रिलीज नहीं होगी..

नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माताओं से जातिगत टिप्पणियों से बचने की अपील की.

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवादों के घेरे में आ गई है. मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक और "लंगोट का ढीला" जैसे संवादों को समाज का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

Ghooskhor Pandit Controversy: वेब सीरीज ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर जारी विवाद के बीच अभिनेता मनोज बाजपेयी ने चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है. उन्होंने लोगों की भावनाओं का सम्मान करने की बात कही.

‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज को लेकर सियासी और सामाजिक विवाद गहराता जा रहा है. बसपा प्रमुख मायावती ने ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए सीरीज पर तत्काल प्रतिबंध की मांग की है. यूपी में FIR दर्ज होने के साथ ही मनोज बाजपेयी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया.

Ghooskhor Pandit: अभिनेता मनोज वाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर भयंकर विवाद हो गया है. ब्राह्मण समाज ने फिल्म को लेकर विरोध दर्ज कराया है. अब इसको लेकर लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने भी जोरदार बयान दिया है.