उत्तर प्रदेश

UP News: फाइलों में हेरा-फेरी कर सफाईकर्मी बना कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक, जुटा लिए करोड़ों; अधिकारियों के उड़े होश

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है यहां पर एक सफाई कर्मी के करोड़पति होने की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. गांव से लेकर सोशल मीडिया पर इस खबर की चर्चा हो रही है. दरअसल यह सफाई कर्मी देवीपाटन कमिश्नर ऑफिस में तैनात था. बताया जा रहा है कि पहले तो वह नाजिर बना इसके बाद करोड़ों की संपत्ति बना डाली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सफाईकर्मी संतोष जायसवाल करीब 9 लग्जरी गाड़ियों का मालिक है. ये गाड़ियां उसके साथ ही उसके भाई और उसकी पत्नी के नाम हैं. बताया जा रहा है कि नियमों को दरकिनार कर नगर पालिका परिषद गोंडा में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष कुमार जायसवाल को पहले कमिश्नर ऑफिस में नाजिर बनाकर महत्त्वपूर्ण काम सौंपा गया. इसके बाद उसने सरकारी फाइलों में हेरा-फेरी कर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली और करोड़ों का मालिक बन बैठा.

ये भी पढ़ें-क्या आप जानते है दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश का नाम?

कर दिया गया सस्पेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब संतोष जायसवाल के खिलाफ फाइलों में हेराफेरी की शिकायत मिली तो इस पर तत्कालीन कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्रा ने जांच कराई थी और जांच में सामने आई रिपोर्ट के आधार पर उसे सस्पेंड भी कर दिया गया था. इसी के साथ ही नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था. साथ ही सदर तहसीलदार देवेंद्र यादव को संपत्तियों की जांच करने का भी निर्देश दिया था.

एआरटीओ से मांगी गई थी लग्जरी गाडियों की जानकारी

बता दें कि एआरटीओ से संतोष की लग्जरी गाड़ियों को लेकर जानकारी मांगी गई थी. सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहनों का सत्यापन किया. जब इसकी रिपोर्ट सामने आई तो अधिकारियों के होश उड़ गए. रिपोर्ट में सफाई कर्मचारी के पास एक नहीं बल्कि 9-9 लग्जरी गाड़ियों का मालिक होने की बात कही गई है. यह वाहन उसके, उसके भाई और उसकी पत्नी के नाम हैं.

जांच रिपोर्ट में ये हुआ खुलासा

जांच रिपोर्ट में संतोष जायसवाल के नाम पर एक स्विफ्ट डिजायर के साथ ही एक अर्टिगा मारुति सुजुकी, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक टोयोटा इनोवा और एक महिंद्रा जायलो है तो दूसरी ओर पत्नी बेबी जायसवाल के नाम पर टोयोटा इनोवा गाड़ी है तो वहीं भाई उमाशंकर जायसवाल के नाम पर एक अर्टिगा मारुति सुजुकी है. फिलहाल रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आने के बाद ही विभाग में हड़कंप मच गया है. हालांकि अब सफाई कर्मचारी के खाते की भी पूरी जानकारी मांगी गई है. अधिकारियों ने बैंक से भी पिछले 5 साल का रिकॉर्ड मांगा गया है. फिलहाल बैंक रिकॉर्ड का अब अधिकारी इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इसके मिलने के बाद संतोष पर और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago