लाइफस्टाइल

अगर आपके यूरिक एसिड का लेवल हो गया है हाई तो इन नेचुरल तरीकों से करें कंट्रोल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Uric Acid: आज के समय में यूरिक एसिड का बढ़ना एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जिसकी वजह से पुरानी बीमारियां जन्म ले लेती हैं. खराब लाइफस्टाइल, खराब खान पान, पानी का कम सेवन और कैलोरी से भरपूर खाने का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. दरअसल, यूरिक एसिड शरीर में एक गंदगी की तरह जमा हो जाता है.

शरीर के खून में अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो उससे जोड़ों की दिक्कत, किडनी की बीमारी, दिल के दौरे जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं. यूरिस एसिड बढ़ने पर कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं. जैसे जोड़ों में दर्द और सूजन होना, लालिमा और गर्माहट आदि. तो आइए जानते हैं यूरिक एसिड कम करने के नेचुरल तरीके-

ये है यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत (Uric Acid Symptoms)

जब भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तब अपशिष्ट तत्व हड्डियों के पास जमा होने लगते हैं. इससे जोड़ों में रेडनेस आ जाती है. अगर कोहनी, घुटने या जोड़ों के पास लालिमा दिख रही है तो यह यूरिक एसिड का लेवल हाई (High Uric Acid Level) होने के संकेत हैं.

घुटने में दर्द

गाउट की समस्या में घुटनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है. जब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है तो सबसे पहले घुटने पर ही लक्षण नजर आते हैं. अगर घुटने में तेज दर्द है और सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी आ रही है तो प्यूरिन युक्त फूड्स खाना बंद कर देना चाहिए.

पैर की उंगली में सूजन

अगर आपके पैर की बड़ी उंगली में सूजन आ गया है या भारीपन महसूस हो रहा है या फिर इस उंगली में आपको गर्माहट सी लग रही है और दर्द भी हो रहा है तो समझ जाइए कि यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ गई है.

कमर-गर्दन में तेज दर्द

कम उम्र में ही अगर कमर और गर्दन में तेज दर्द बना रहता है तो यह यूरिक एसिड के बढ़ने के संकेत हो सकते हैं. यूरिक एसिड बढ़ने से बॉडी पार्ट्स में खिंचाव शुरू हो जाता है और तेज दर्द महसूस होता है.

यूरिक एसिड कम करने के टिप्स (Tips to Reduce Uric Acid)

आहार में बदलाव

  • प्यूरिन से भरपूर खाद्य पदार्थों से बचें जैसे मांस (खासकर लाल मांस और अंग), समुद्री भोजन, बीन्स, मटर, मशरूम, फूलगोभी, पालक, और शराब.
  • विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ लें जैसे संतरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी आदि.
  • दिन भर में पर्याप्त पानी पीएं.
  • दूध और दूध उत्पादों का सेवन कम करें क्योंकि इनमें कैल्शियम होता है जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: अगर आपको भी है हार्मोनल असंतुलन की दिक्कत तो आज ही करें ये 3 योगासन, जानें इसके बारे में

वजन कम करें

ज्यादा वजन यूरिक एसिड बढ़ने की एक वजह हो सकती है. ऐसे में अपने वजन को कंट्रोल रखें.

रोजाना एक्सरसाइज करें

रोजाना एक्सरसाइज यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है.

तनाव कम करें

तनाव यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकता है. योग, ध्यान और अन्य तनाव कम करने वाली तकनीकों का अभ्यास करें.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

6 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

35 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

1 hour ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

1 hour ago

क्या वैभव सूर्यवंशी की खुलेगी किस्मत? न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले बाहर हुआ ये खिलाड़ी

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…

2 hours ago

Jio IPO Last Day: पैसा लगाने का आखिरी मौका आज, जानिए लिस्टिंग पर कितना मुनाफा दे सकता है शेयर?

Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…

2 hours ago