उत्तर प्रदेश

12वीं की छात्राएं बनीं एक दिन के लिए पुलिस अफसर, यूपी में योगी सरकार के ‘मिशन शक्ति’ की मिसाल

Women Empowerment: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत गोरखपुर में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है. पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से रूबरू कराने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 12वीं कक्षा की दो मेधावी छात्राओं को एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया. इन छात्राओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में बैठकर आम नागरिकों और फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के निर्देश दिए.

एसएसपी और एसपी नॉर्थ के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई

गोरखपुर के जंगल धूसड़ स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कॉलर स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा नैन्सी तिवारी और घृती तिवारी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कमान संभाली. छात्राओं ने एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी नॉर्थ राजेश गुणावत के साथ बैठकर जनसुनवाई में हिस्सा लिया. एक दिन की अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर दोनों छात्राओं ने दर्जनों मामलों को ध्यानपूर्वक सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही विधिक निस्तारण सुनिश्चित कराया.

छात्राओं में आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ होगी विकसित

इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है. इसके साथ ही छात्राओं को पुलिस की वास्तविक कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सेवाओं के संचालन तंत्र से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य है.

‘बेहतर पुलिसिंग और युवा सशक्तीकरण का सपना होगा साकार’: एसपी नॉर्थ

पहल को लेकर एसपी नॉर्थ राजेश गुणावत ने कहा कि इस तरह के अभिनव प्रयोगों से युवाओं और विशेषकर छात्राओं के भीतर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर झिझक खत्म होती है और नया आत्मविश्वास पैदा होता है. उन्होंने कहा कि जब नई पीढ़ी पुलिसिंग के तौर-तरीकों को करीब से समझती है, तो नागरिक-पुलिस संबंधों में पारदर्शिता आती है और समाज में बेहतर व संवेदनशील पुलिसिंग का सपना साकार होता है.

यह भी पढ़िए: 70 साल की उम्र में भी आत्मरक्षा के गुर सिखा रहीं मनभर, 20 हजार से ज्यादा महिलाओं-बच्चियों को कर चुकीं ट्रेंड

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

10 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

16 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

29 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

46 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

50 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

55 minutes ago