उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-8 के अंतर्गत आने वाले गांव तालड़ा में प्राधिकरण ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. मंगलवार को चले इस अभियान के दौरान करीब 50 हजार वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया.

यह कार्रवाई प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की निगरानी और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई, जिससे अभियान के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आ सके.

क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में

अधिकारियों ने बताया कि तालड़ा गांव का यह क्षेत्र लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में था. अधिसूचित भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण कर लिया था, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे. प्राधिकरण को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई तय की गई.

अभियान को सफल बनाने के लिए प्राधिकरण ने पहले से योजनाबद्ध रणनीति तैयार की. स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई. भारी मशीनरी की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया और कब्जा हटाया गया. ओएसडी एसआर. रामनयन सिंह ने कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्राधिकरण समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर भूमि को मुक्त कराएगा और उसे नियोजित विकास कार्यों में उपयोग करेगा.

स्थानीय निवासियों ने कार्रवाई का किया समर्थन

स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया और उम्मीद जताई कि खाली कराई गई भूमि का उपयोग सार्वजनिक सुविधाओं के लिए किया जाएगा. प्राधिकरण के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अधिसूचित क्षेत्रों में अवैध निर्माण से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस कार्रवाई से न केवल 50 हजार वर्ग मीटर भूमि मुक्त हुई, बल्कि प्राधिकरण का संदेश भी स्पष्ट हो गया कि अवैध कब्जा किसी भी हालत में नहीं चलेगा.

अभियान का नेतृत्व प्राधिकरण के ओएसडी एसआर. रामनयन सिंह और जीएम एसआर. एके सिंह ने किया. इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह, रतिक, प्रभात शंकर, प्रबंधक राकेश बाबू, स्वतंत्र वर्मा, मिथलेश कुमार, बृजेन्द्र कुशवाह, सहायक प्रबंधक डीपी. श्रीवास्तव, रामकिशन समेत वर्क सर्कल-8 के सभी तकनीकी और फील्ड सुपरवाइजर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के विस्तार को दी मंजूरी, 5,801 करोड़ रुपए होंगे खर्च

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago