Bharat Express DD Free Dish

Greater Noida Authority

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिलासपुर में 24,120 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है.

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में बीटेक के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. शराब पीने पर हॉस्टल प्रबंधन ने उसके पिता को वीडियो भेजा था, जिसके बाद पिता की डांट से वो बेहद आहत हो गया . घटना के बाद छात्रों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्कल-8 के अंतर्गत आने वाले गांव तालड़ा में प्राधिकरण ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. मंगलवार को चले इस अभियान के दौरान करीब 50 हजार वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया.

कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे ग्रेटर नोएडा में 8 जगहों पर बनवाए गए रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से आमजन से यह अपील की गई है, इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

हैरानी की बात है कि जहां ACEO अमन दीप तुली स्वीकार कर रहे हैं कि लीनू सहगल के सेवा-विस्तार की स्वीकृति जैसा कोई भी शासनादेश अभी तक अथॉरिटी को नहीं मिला है, वहीं लीनू सहगल कहती हैं कि सेवा-विस्तार का आदेश 01 अक्टूबर को ही आ गया था.

आप मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगे और नोएडा के सेक्टर में जाना हो या ग्रेटर नोएडा, आराम से कुल 12 रूट पर सफर कर सकते हैं. पहले फेज में एसी वाली 25 मिनी बसें चलेंगी.

Greater Noida: ‘पॉड टैक्सी’ कार के आकार की होती है जो स्टील ट्रैक पर चलती है. इस टैक्सी को चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ती है. देश में पहली पॉड टैक्सी नोएडा में चलाने की योजना है.

Greater Noida News: जिला उपभोक्ता फोरम ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. उन पर 2,000 का अर्थदंड लगाया गया है.