लीगल

संभल हिंसा: पुलिस कस्टडी के कबूलनामे पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, अफरोज की जमानत पर फैसला सुरक्षित

संभल हिंसा मामले में एनएसए के तहत हिरासत में लिए एक मुल्ला अफरोज की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार से अहम सवाल पूछे है. कोर्ट ने जानना चाहा कि क्या पुलिस हिरासत में दिए गए कथित कबूलनामे के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निवारक हिरासत का आदेश जारी किया जा सकता है.

मुल्ला अफरोज ने एनएसई के तहत अपनी हिरासत को चुनौती दी है. मुल्ला अफरोज पर 2024 की संभल हिंसा का मास्टरमाइंड होने का आरोप है. मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्या पुलिस कस्टडी में कबूलनामे के आधार पर एनएसए के तहत हिरासत का आदेश जारी किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में किए गए कथित कबूलनामे की प्रासंगिकता और महत्व पर सवाल उठाए है.

कोर्ट ने पूछा कि क्या ऐसा कबूलनामा एहतियाती हिरासत का आदेश जारी करने के लिए जरूरी व्यक्तिगत संतुष्टि का आधार बन सकता है. मुल्ला अफरोज को 17 जनवरी 2025 को थाना नखासा, संभल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. बाद में 13 अगस्त2025को जिला मजिस्ट्रेट संभल ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 (2) के तहत नजरबंद कर दिया.

शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा

इस आदेश को 28 नवंबर 2025 को राज्य सरकार ने 12 महीने के लिए पुष्टि की. संभल में इस विवाद की शुरुआत 19 नवंबर 2024को हुई थी, जबकि हिंदू पक्ष के समर्थकों ने संभल की अदालत में बहस का दावा किया था कि शहर में शाही जमा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया, जबकि बाकी का सर्वक्षण 24 नवंबर 2024 को होना था.

उसी दिन सर्वेक्षण के दौरान स्थिति और अशांति शुरू हो गई. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 29 लोग घायल हो गए थे.

ये भी पढ़ें- सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर जताई गहरी चिंता, 10 सितंबर को होगी अहम सुनवाई

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

18 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago