उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा

Greater Noida Double Suicide: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक महिला और उसके 11 वर्षीय बेटे ने 13वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सोसाइटी में हड़कंप मच गया और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मृतका की पहचान साक्षी चावला (37) और उनके पुत्र दक्ष चावला (11) के रूप में हुई है. दोनों ऐस सिटी सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ही निवासी थे.

बेटे की मानसिक बीमारी से परेशान थी मां

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी में एक महिला और उसका 11 साल का बेटा 13वीं मंजिल से कूद गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें दोनों ने दुनिया छोड़ने की इच्छा जताई थी. पुलिस के अनुसार, परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था. मृतक बच्चा दक्ष मानसिक रूप से बीमार था, जिससे परिवार पर काफी दबाव था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मृतका साक्षी चावला और उनके बेटे के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मां तनाव में थी. यही वजह रही कि दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया.

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. लोग इस परिवार के साथ हुई त्रासदी को लेकर गहरे सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: सांप है या आशिक! 41 बार लड़की को डसा, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago