सांकेतिक तस्वीर.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. देवा थाना इलाके के जवाहरपुर गांव की रहने वाली एक युवती रहमतुल बानो को अब तक 41 बार एक सांप (Snake) ने डस लिया है. हालांकि आश्चर्यजनक की बात यह है कि हर बार इलाज के बाद वह बच गई.
यह घटना न सिर्फ उसके परिवार के लिए, बल्कि डॉक्टरों और गांववालों के लिए भी चौंकाने वाली है. गांव में लोग मान रहे हैं कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है. परिजन दावा करते हैं कि सांप सिर्फ रहमतुल बानो को ही निशाना बनाता है, जबकि परिवार के बाकी सदस्य इससे सुरक्षित रहते हैं.
सांप (Snake) ने युवती को डसा
गुरुवार शाम लगभग पांच बजे रहमतुल बानो को फिर से सांप ने डस लिया. घबराए हुए परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवा ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया और शुक्रवार शाम 6:35 बजे तक वह चिकित्सकीय निगरानी में रही. डॉक्टरों का कहना है कि अब वह स्वस्थ है.
पीड़िता के भाई आजाद ने बताया कि उनकी बहन को इससे पहले भी लगातार 40 बार सांप (Snake) ने डसा है. उन्होंने बताया कि इलाज कराने के लिए उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर तक जाना पड़ा, और हर बार उनकी बहन बच गई. आजाद ने कहा, “यह सुनने में किसी कहानी जैसा लग सकता है, लेकिन यह हमारी हकीकत है. हर बार सांप ने मेरी बहन को ही काटा है, बाकी किसी को नहीं. हम भी हैरान हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है.”
देवा CHC में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल दृष्टि से ऐसा होना बहुत ही दुर्लभ है. उन्होंने कहा कि आम तौर पर एक ही व्यक्ति को बार-बार सांप का शिकार होते नहीं देखा गया है. फिलहाल युवती की स्थिति स्थिर है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान का शापित गांव जहां रातों रात गायब हो गई थी पूरी आबादी, आखिर क्या हुआ था ऐसा, सच्चाई जानकर चकरा जाएगी सर
CHC के अधीक्षक ने बताया कि लड़की को कई बार हमारे यहां लाया जा चुका है. हर बार जब वह आती है, परिवार वाले बताते हैं कि उसे सांप (Snake) ने डस लिया है. यह स्थिति अपने आप में असामान्य और चिंताजनक है.
हर तरफ हो रही चर्चा
गांव में इस घटना को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिरकार सांप (Snake) बार-बार उसी लड़की को क्यों निशाना बना रहा है? कुछ लोग इसे अलौकिक घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सांप के व्यवहार की अनोखी प्रवृत्ति कह रहे हैं.परिवार और डॉक्टर दोनों ही इस घटना से हैरान हैं. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है. इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या हो सकते हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.
बाराबंकी के इस मामले ने गांव और आसपास के इलाकों में हलचल मचा दी है. रहमतुल बानो के लगातार बचने को लोग चमत्कार मान रहे हैं. वहीं डॉक्टर इसे मेडिकल दृष्टि से असामान्य घटना बता रहे है.रहमतुल बानो और उसके परिवार की कहानी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




