देश

‘मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है’, हिंसा के 2 साल बाद इंफाल पहुंचे पीएम मोदी का संबोधन

PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर के इंफाल में 1,200 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मणिपुर को मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न बताया और कहा कि हमें मणिपुर की विकासवादी छवि को निरंतर मजबूत करना है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मणिपुर में किसी भी तरह की हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है. ये हिंसा हमारे पूर्वजों और हमारी भावी पीढ़ी के साथ भी बहुत बड़ा अन्याय है. इसलिए हमें मणिपुर को लगातार शांति और विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना है.

उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी सुभाष ने मणिपुर को भारत की आजादी का द्वार कहा था. इस मिट्टी ने अनेक वीर बलिदानी दिए हैं. हमारी सरकार, मणिपुर के ऐसे हर महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ रही है.

लोगों के जीवन की सुगमता बढ़ाएंगे नए प्रोजेक्ट

परियोजनाओं के उद्घाटन को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्ट मणिपुर के सभी लोगों के जीवन की सुगमता बढ़ाएंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे और रोजगार के नए मौके भी बनाएंगे.

उन्होंने कहा, “इंफाल में जो काम शुरू हुए हैं, उनमें दो परियोजनाएं बहुत अहम हैं. एक मणिपुर शहरी सड़क परियोजना, जिसकी लागत 3,600 करोड़ रुपए से ज्यादा है और दूसरी मणिपुर इन्फोटेक विकास परियोजना है, जिसकी लागत 500 करोड़ रुपए से ज्यादा है. ये परियोजनाएं इंफाल में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगी और मणिपुर के उज्ज्वल भविष्य को नई ऊर्जा से भर देंगी.”

21वीं सदी का ये समय ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट का

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी का ये समय ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट का है. इसलिए मणिपुर के विकास को भारत सरकार ने निरंतर प्राथमिकता दी है. इसी का परिणाम है कि मणिपुर की विकास दर लगातार बढ़ रही है. पीएम मोदी बोले कि 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर 1 प्रतिशत से भी कम थी, अब मणिपुर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

यहां हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से जुटी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से आपके जीवन की मुश्किलों को कम करने का पूरा प्रयास कर रही है. मैं जानता हूं कि मणिपुर के कई हिस्सों में बाढ़ से भी बहुत परेशानी होती है. इस समस्या को कम करने के लिए भी सरकार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है.

यह भी पढ़िए: बारिश भी नहीं रोक पाई प्रधानमंत्री का रास्ता, सड़क के रास्ते पहुंचे चुराचांदपुर, विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago