उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई. हादसे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर शोक जताया गया है. कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.
घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया. गृह मंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा गया कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ: गृह मंत्री श्री @AmitShah
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) September 24, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया गया. उनके कार्यालय की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने बस हादसे में हुई मौतों पर संवेदना जताई है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की और घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे को बेहद पीड़ादायक बताया. उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में हुई आग की इस घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
उत्तर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हादसे में हुई जनहानि से मन व्यथित है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है और यात्रियों की मौत ने गहरा दुख पहुंचाया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.
ये भी पढ़ें- क्या जेल जाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार? जानिए विपक्ष की गिरफ्तारी मांग पर क्या कहता है कानून
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…