Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा बस हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बस में आग लगने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दुख जताया है. इस हादसे में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई है.

amit shah

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक घटना में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई. हादसे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर शोक जताया गया है. कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.

घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया. गृह मंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा गया कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. उन्होंने हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

उमर अब्दुल्ला ने भी जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया गया. उनके कार्यालय की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने बस हादसे में हुई मौतों पर संवेदना जताई है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की और घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की.

यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे को बेहद पीड़ादायक बताया. उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में हुई आग की इस घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए ईश्वर से उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

उत्तर प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हादसे में हुई जनहानि से मन व्यथित है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति मिलने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

दिल्ली सरकार के मंत्री ने भी जताया दुख

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है और यात्रियों की मौत ने गहरा दुख पहुंचाया है. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना की. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

ये भी पढ़ें- क्या जेल जाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार? जानिए विपक्ष की गिरफ्तारी मांग पर क्या कहता है कानून

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital