Bharat Express DD Free Dish

‘गलती हो गई, अब ऐसा नहीं होगा’, मेरठ में सीएम योगी पर टिप्पणी कर फंसा शख्स, लंगड़ाते हुए थाने से निकला

UP News: मेरठ में 70 वर्षीय बुजुर्ग एहसान को सीएम योगी और अन्य नेताओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की.

UP News: मेरठ में 70 वर्षीय एहसान नामक बुजुर्ग को मुख्यमंत्री योगी और अन्य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. यह मामला रेलवे रोड थाना क्षेत्र का है. बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह परिसर से बाहर निकलते समय मीडिया से बातचीत में उन्होंने विवादित बातें कही थीं.

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

एहसान का बयान कैमरे में कैद हुआ और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. वीडियो में वह पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करते दिखे. पीछे खड़े लोग उनकी बातों पर हंसते नजर आए. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान देहली गेट निवासी एहसान के रूप में हुई.

गिरफ्तारी और माफी

29 मई की शाम पुलिस ने एहसान को उसके घर से उठाकर रेलवे रोड थाने ले आई. वहां उनका बर्ताव पूरी तरह बदल गया. थाने में उन्होंने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा कि गलती हो गई है, अब ऐसा नहीं होगा. जब पुलिस उन्हें बाहर लेकर आई तो वह लंगड़ाते हुए चलते दिखे और मीडिया के सामने भी सिर झुकाकर माफी मांगते रहे.

पुलिस का क्या कहना है?

नगर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी करना कानूनन अपराध है. आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ सकता है, इसलिए सख्त कदम उठाए गए.

ये भी पढ़ें-खजूरी खास मर्डर केस: पुलिस के हत्थे चढ़ा सलीम खान, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ धरा गया शूटर

पुराना मामला

इस घटना ने लोगों को मार्च 2024 की उस घटना की याद दिला दी जब मौलाना अब्दुल सलीम ने सीएम योगी की मां पर अपशब्द कहे थे. उस वक्त भी वीडियो वायरल हुआ था और बहराइच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद मौलाना भी लंगड़ाते और हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि भाषण के दौरान जुबान फिसल गई और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read