Hapur Suicide Case: हरिश शर्मा/हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में हाईवे पर स्थित ‘प्रधान चिकन होटल’ में जो कुछ हुआ, उसने वहां मौजूद हर शख्स को हिला कर रख दिया है. यह कोई फिल्मी सीन नहीं था, बल्कि एक ऐसी हकीकत थी जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की रूह कांप गई. एक युवक जो सामान्य तरीके से खाना खाने आया था, उसने चंद सेकंड के भीतर खुद को इस तरह खत्म कर लिया कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
मृतक की पहचान बरेली के रहने वाले सलमान के रूप में हुई है. चश्मदीदों के मुताबिक, सलमान देर रात होटल में दाखिल हुआ. सब कुछ सामान्य लग रहा था. वह अपनी टेबल पर बैठा, ऑर्डर दिया और खाना आने का इंतजार करने लगा. लेकिन अगले ही पल उसने जो किया, वह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.
टेबल पर रखी एक चाकू को उसने बड़ी तेजी से उठाया और अपनी ही गर्दन पर एक के बाद एक कई घातक वार कर लिए. यह पूरी घटना महज 10 सेकंड के भीतर हो गई. खून से लथपथ होने के बावजूद, वह अपनी जान बचाने के बजाय होटल से बाहर की तरफ भागा और चंद कदम चलने के बाद सड़क किनारे गिर पड़ा. जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी सांसें थम चुकी थीं.
इस पूरी वारदात के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई. जो ग्राहक वहां आराम से खाना खा रहे थे, वे अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. घटना की सूचना मिलते ही गढ़ कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें सलमान की यह खौफनाक हरकत साफ देखी जा सकती है.
पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि, सवाल यह है कि बरेली से आया यह युवक इतना परेशान क्यों था कि उसने अपनी जान देने के लिए इतना खौफनाक तरीका चुना? फिलहाल, न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कोई ऐसा ठोस सुराग जो इस कदम की वजह बता सके.
पुलिस अब सलमान के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रही है ताकि पता चल सके कि क्या उसे कोई मानसिक परेशानी थी या वह किसी पारिवारिक दबाव में था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: 48 घंटे, 2 भाई और खौफनाक अंत! सलीम वास्तिक के हमलावरों का यूपी पुलिस ने किया फुल एंड फाइनल हिसाब
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह…
Rezang La War Story: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में 13 कुमाऊं…
Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अखिलेश यादव को अपनी कथा…
Ayodhya Parikrama: अयोध्या में मंगलवार रात 1:21 बजे 14 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ. मुहूर्त…
Krishna Janmabhoomi Case: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट 20 नवंबर को…
Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…