Salim Wastik Attack Case: EX-मुस्लिम और यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दूसरे आरोपी गुलफाम की मंगलवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. गुलफाम से पहले उसका भाई और इस मामले में मुख्य आरोपी जीशान भी यूपी पुलिस से मुठभेड़ में मारा गया था. दोनों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा था.
यह मुठभेड़ गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई. जिसमें 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दोनों सगे भाइयों को एनकाउंटर में मार गिराया है.
27 फरवरी को गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर उनके ऑफिस में घुसकर दो आरोपियों ने चाकू से 14 वार किये थे. जिसमें उनके गर्दन और सीने को निशाना बनाया गया था. इससे जुड़ा एक सीसीटीवी भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी सलीम पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर रहे हैं. सलीम का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनकी हालत सीरियस है.
एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गुलफाम इंदिरापुरम इलाके में है. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए मौके पर रवाना हुई.
पुलिस पर फायरिंग करने लगे आरोपी
पुलिस ने रात में एक बाइक को आते देखी, जिसपर दो लोग सवार थे. जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक मोड़ ली और भागने लगे. जिनका यूपी पुलिस की स्वाट टीम पीछा करने लगी.
एक एलिवेटेड रोड के पास उनकी बाइक फिसल गई. पुलिस को पास आता देख गुलफाम और उसके दोस्त फायरिंग करने लगे. जिसमें से एक गोली हेड कॉन्सटेबल पुष्पेंद्र कुमार और संदीप कुमार को लग गई.
जवाबी फायरिंग में मारा गया गुलफाम
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुलफाम को गोली लग गई और वह गिर गया. पुलिस को भारी पड़ता देख रात का फायदा उठाकर गुलफाम का साथी मौके से फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने गुलफाम को अस्पताल इलाज के लिए भेजा. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें- Gold Price Today India: होली के दिन सोने-चांदी ने लगाया गोता, जानें क्या हैं 24 कैरेट गोल्ड के नए रेट?
गुलफाम अमरोहा का रहने वाला था. वह फिलहाल गाजियाबाद में रहता था. अमरोहा के सैदनंगली कस्बा में उसके पिता बुनियाद अली रहते हैं. बुनियाद अली के 2 बेटे और 5 बेटियां थी. जिसमें से अब दोनों लड़के जीशान और गुलफाम की मौत हो गई है. वहीं सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
