Bharat Express DD Free Dish

Crime News UP

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में एक युवक ने होटल में खाना खाते समय चाकू से खुद की गर्दन रेत ली. सीसीटीवी में कैद हुई इस खौफनाक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज में कथित धर्मांतरण से जुड़ा मामला सामने आया है. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. अवैध धर्म परिवर्तन कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस और तीन बदमाशों के बीच संधावली अंडरपास के पास मुठभेड़ हई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए है.

UP Crime News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी बदमाश गुलजार मामा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी नसीम को गिरफ्तार किया गया है.