उत्तर प्रदेश

Hathras Stampede: हाथरस भगदड़ हादसे में अब राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिठ्ठी…कर दी ये बड़ी मांग

Rahul Gandhi on Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोलेबाब के सत्संग के दौरान मची भगदड़ और 121 की हुई मौत के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार एक्टिव हैं. हादसे के पीड़ितों से मिलने के लिए वह उनसे घर भी जा चुके हैं. तो वहीं इसी क्रम में अब उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लेटर लिखकर पीड़ित के परिजनों को मुआवजा राशि बढ़ाने और जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया है. इसके अलावा राहुल गांधी ने पत्र के माध्यम से सीएम योगी को पीड़ित परिजनों की समस्याएं भी बताईं है.

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया लेटर

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लेटर शेयर किया है. इसी के साथ ही लिखा है कि ”हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से उनसे अवगत कराया. मुख्यमंत्री से मुआवजे की राशि को बढ़ाकर शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द प्रदान करने का आग्रह किया. इस दुख की घड़ी में उन्हें हमारी सामूहिक संवेदना और सहायता की आवश्यकता है.”

 

राहुल गांधी ने पत्र में लिखी ये बात

राहुल गांधी ने सीएम योगी को सम्बोधित करते हुए लिखे पत्र में कहा है, ”हाथरस में हुई भगदड़ की दुर्घटना में 120 से अधिक लोगों की मृत्यु के समाचार से स्तब्ध हूं. हृदय में पीड़ा के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूं और यह जानता हूं कि आप भी यही पीड़ा महसूस कर रहे होंगे. कल सुबह जनपद अलीगढ़ और हाथरस के कई पीड़ित परिवारों से मैंने मुलाकात की और उनका दर्द साझा करने की कोशिश की. हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए. अनेक परिवारों ने इस दुर्घटना में अपना जो कुछ भी खोया है, उसकी पूर्ति तो किसी भी प्रकार से सम्भव नहीं है परंतु प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करके हम उनका दुख कम करने का प्रयास अवश्य कर सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-Hathras Stampede: SIT ने हाथरस हादसे की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी! क्या वाकई सही है ये खबर? जानें क्या कहा एडीजी जोन आगरा ने

अपर्याप्त है मुआवजा

राहुल गांधी ने लेटर में आगे लिखा है कि ”उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जो मुआवजा घोषित किया गया है, वह बहुत अपर्याप्त है. मेरा आग्रह है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए और उसे जल्द से जल्द दिया जाए. साथ ही घायलों का समुचित इलाज कराया जाए और उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाए. पीड़ित परिवारों ने मुझसे यह भी साझा किया कि इस पूरे हादसे के लिए जिम्मेदार वहां के स्थानीय प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता है. इस मामले में उचित एवं पारदर्शी जांच न सिर्फ आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने की तरफ एक सही कदम होगा, बल्कि इससे इन पीड़ित परिवारों के मन में न्याय-व्यवस्था के प्रति विश्वास भी पुनर्स्थापित होगा. न्याय की दृष्टि से यह भी आवश्यक है कि दोषी व्यक्तियों को कठोर सजा दी जाए. दुख की इस घड़ी में हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि पीड़ित परिवारों का साथ दें. इस मामले में आपके हर संभव सहयोग के लिए कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं मैं स्वयं उपलब्ध हूं. उम्मीद है इस पूरे मामले की गंभीरता देखते हुए, आप सहायता के संदर्भ में किए जाने वाले कार्यों को विशेष प्राथमिकता प्रदान करेंगे.”

जानें क्या हुई थी घटना

मालूम हो कि 2 जुलाई को हाथरस में स्वयंभू बाबा सूरजपाल उर्फ भोलेबाबा, उर्फ नारायण हरि के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में सबसे अधिक महिलाओं और बच्चों की मौत हुई थी. फिलहाल घटना के आयोजक व बाबा के करीबी देव प्रकाश मधुकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लगातार पूछताछ जारी है तो वहीं हाथरस हादसे के बाद से ही सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि फरार है. इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि सूरजपाल जैसे ही सत्संग से निकलने लगा, उसके पैर छूने के लिए भीड़ दौड़ पड़ी, इसी दौरान सेवादारों ने भीड़ को रोक दिया और भगदड़ मच गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago