उत्तर प्रदेश

ज‍िलों के दौरे पर जाएं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, व्यवस्थाओं की करें पड़ताल : मुख्यमंत्री योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को को स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से जिलों का भ्रमण कर अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच करें और सुधार सुनिश्चित करें. उन्होंने टेलीमेडिसिन, अस्पतालों में फायर सेफ्टी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, आयुष्मान भारत योजना और एंबुलेंस सेवाओं सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.

टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हब स्पोक मॉडल के तहत केजीएमयू, आरएमएल और एसजीपीजीआई की टेलीमेडिसिन सेवा से सभी मेडिकल कॉलेजों को जोड़ा जाए, जिससे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की राय आसानी से मिल सके. उन्होंने आरएमएल, लखनऊ में मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा हेतु रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) सेवाओं को और सुलभ बनाया जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इसका लाभ मिल सके. अस्पतालों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों को 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे मरीजों को सुविधाएं निर्बाध रूप से मिलती रहें. मुख्यमंत्री द्वारा पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके.

टीबी मुक्त अभियान को तेज किया जाए- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके उपचार और पुनर्वास में योगदान दें. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सस्ती और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो.

साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि समय पर मरीजों को उपचार मिले, इसमें एम्बुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका है.

यह भी पढ़ें- जनहित के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं, गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय: CM Yogi

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

27 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

37 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

38 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago