होलिका दहन के दौरान आपस में भिड़े दो पक्ष.
Meerut: देशभर में आज (14 मार्च) को रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ में होलिका दहन के दौरान दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, होलिका दहन के मौके पर लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा मोहल्ला में उस समय हंगामा मच गया, जब डीजे पर अश्लील गाने बजाने की डिमांड को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. नशे में धुत एक युवक ने डीजे पर अश्लील गाने चलाने की जिद पकड़ ली. इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां फटकारीं और दोनों पक्षों को खदेड़ दिया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशे में धुत युवक को हिरासत में लिया और बाद में उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया. पुलिस ने डीजे को बंद करवाया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की. पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो.
यह भी पढ़ें- Holi 2025: “हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग”, PM Modi ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार देर शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है. प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…
UP Election 2027: यूपी में पिछले 12 साल में राजनीति में आए 14 IAS-IPS अधिकारियों…
MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी…
मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…
Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…