Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Holi 2025: “हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग”, PM Modi ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi 2025: रंगों का त्योहार होली को पूरा देश उत्साह और धूमधाम से मना रहा है. रंगोत्सव के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

Holi 2025

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं.

Holi 2025: रंगों का त्योहार होली को पूरा देश उत्साह और धूमधाम से मना रहा है. रंगोत्सव के इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है.”

होली के मौके पर देशभर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा इंतजामों को लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है.

दिल्ली में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद

दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इनकी मदद के लिए अर्धसैनिक बल भी मौजूद रहेंगे. राष्ट्रीय राजधानी के 300 से अधिक संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है, जहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी रख रही हैं. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए इन स्थानों पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Holi 2025: आप भी रंग खेलते समय क्लिक कर पाएंगे बेस्ट फोटोज, बस फॉलो करना होगा ये टिप्स!

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस बार होली के दिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. साथ ही, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की भी सलाह दी गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा उपायों को मजबूत किया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार का आनंद शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में लें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital