राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली की शुभकामनाएं दी.
Holi 2025: देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है. पूरा देश रंगोत्सव के जश्न में डूबा हुआ है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को होली की बधाई दी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. हर्षोल्लास का यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है. यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है. आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर भारत माता की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें.”
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “होली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. होली बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत के आगमन का प्रतीक है, जो नई शुरुआत और नए दृष्टिकोण का प्रतीक है. यह होली हमें अपने विचारों को करुणा से, अपने कार्यों को दयालुता से और अपने दृष्टिकोण को हमारे महान राष्ट्र के लिए आशा से रंगने की याद दिलाए.”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च को होली की बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट लिखा था, “आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं. हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने होली की बधाई देते हुए कहा, “उमंग, उत्साह और रंगों के पर्व ‘होली’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में उत्तरोत्तर समृद्धि, उन्नति और संपन्नता लेकर आए.”
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. हर्ष, उल्लास और नवीन ऊर्जा का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और उत्तम स्वास्थ्य के रंग भरे, यही मंगलकामना है. आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो!”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने होली की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं देता हूं. मैं कामना करता हूं कि रंगोत्सव का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में उमंग, आनंद और उल्लास का संचार करे. सभी सुख, समृद्धि व सौभाग्य से परिपूर्ण हों.”
यह भी पढ़ें- Holi 2025: “हर्ष और उल्लास का पर्व जीवन में लाए ऊर्जा और उमंग”, PM Modi ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई अन्य नेताओं ने भी होली की शुभकामनाएं दी.
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, “रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं! होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है. प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें.”
प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा, “रंग, उमंग, उत्साह, उल्लास, बंधुत्व, बराबरी और मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. होली खेलते हुए हर किसी को प्यार से गले लगाइए. अपने परिवार, समाज और हर देशवासी के साथ खुशियां बांटिए. आप सबके लिए होली शुभ हो!”
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…