उत्तर प्रदेश

डरे हुए पति ने SP से लगाई गुहार, कहा- साहब! मुझे भी ड्रम में पैक होने का लग रहा है खतरा

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गांधी विहार स्थित प्यारेलाल कोठी निवासी मनोज ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताया. उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की. मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं और वह मेरठ के चर्चित मुस्कान हत्याकांड जैसी घटना को अंजाम दे सकती है.

मनोज ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले अंजू से हुई थी. उनके तीन बच्चे हैं. लेकिन अब पत्नी के जीजा के भतीजे सोनू के साथ अवैध संबंध हैं. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां मिलने लगीं. आरोप है कि पत्नी ने कहा कि उसका अंजाम मेरठ के सौरभ की तरह होगा. यह सुनकर मनोज डर गया और बच्चों को लेकर एसपी ज्ञानंजय सिंह से मिलने पहुंचा.

पुलिस ने जांच और काउंसलिंग का दिया आश्वासन

मनोज की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया. पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उसकी पत्नी को बुलाया जाएगा. साथ ही काउंसलिंग कराई जाएगी और मामले की जांच होगी.

दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी

मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी अब प्रेमी के साथ रहना चाहती है. वह उसे तलाक देने के लिए दबाव बना रही है. इससे पहले भी उनका मामला पुलिस तक पहुंचा था. तब इसे पारिवारिक विवाद मानकर समझौता करा दिया गया था. अब पत्नी ने उसे दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है. इससे वह डरा हुआ है.

मेरठ की घटना से डरा मनोज

मनोज ने कहा कि मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद से उसकी चिंता बढ़ गई है. उसे डर है कि कहीं उसके साथ भी ऐसा न हो जाए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना हापुड़ देहात प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के कार्य करके दीनदयाल जी के सपनों को साकार कर रही है: डॉ, दिनेश शर्मा सांसद

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

54 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago