उत्तर प्रदेश

UP: पति को गुटखा खाने की थी आदत, देखा-देखी पत्नी को भी लग गई लत और हो गया विवाद, जानें पूरा मामला

शराब पीने की लत से शादीशुदा जिंदगी में पति और पत्नी के बीच झगड़ा और तनाव बढ़ने की खबरें तमाम आती रहती हैं, लेकिन इस बार एक अजीब मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) जिले से आया है. यहां पत्नी के गुटखा खाने से परेशान पति ने उसे घर से निकाल दिया. यह विवाद यहीं नहीं रुका तो पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया.

क्या है मामला

आपको बताते चलें कि आगरा में रहने वाले इस दंपति की शादी 2022 में हुई थी, दोनों के दो बच्चे भी हैं. पति को गुटखा खाने की लत को देखते-देखते पत्नी भी इसका सेवन करने लगी. पत्नी को गुटखा खाने की लत ऐसी पड़ी कि वो पति के पॉकेट से चुराकर खाना शुरू कर दिया.

पति को जब इसकी भनक लगी तब से रोज-रोज इनके बीच झगड़े होने लगे. मामला इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को मायके छोड़ दिया, जिसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत कर दर्ज करा दी.

परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला

पुलिस इस मामले को संज्ञान में लिया और परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया. यहां काउंसलर के सामने पति-पत्नी पूरी घटना बताई काउंसलर ने दोनों को गुटखा छोड़ने की सलाह दी. दोनों ने तंबाकू का सेवन न करने का वादा करते हुए सुलह कर ली. काउंसलर ने बताया कि आज के समय में नशा ही तमाम परिवारों में कलह का महत्वपूर्ण कारण बन रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

21 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

25 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

40 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

51 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago