रिपोर्ट – राजन मिश्रा
जौनपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. एक हंसता-खेलता परिवार, जिसने तंगी के दिनों में बैंड-बाजा बजाकर अपने बेटे को डॉक्टर बनाया, आज उस परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है.
मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटियां इलाके का है. केराकत के रहने वाले 24 वर्षीय डॉ. समीर हाशमी किसी काम से जौनपुर आए थे. काम निपटाने के बाद वो अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे. उन्होंने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन शायद मौत किसी और रूप में उनका इंतजार कर रही थी.
बाइक चलाते वक्त अचानक एक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया. रफ्तार और मांझे की धार इतनी तेज थी कि गला बुरी तरह कट गया. आनन-फानन में उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल के बाहर जब डॉ. समीर के पिता की चीखें गूंजी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं. उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि बेटे को आसानी से डॉक्टरी पढ़ा सकें. उन्होंने दिन-रात मेहनत की, बैंड-बाजा बजाकर एक-एक पैसा जोड़ा ताकि समीर का भविष्य संवर सके. उन्होंने सोचा था कि अब बेटा कमाएगा तो घर की गरीबी दूर होगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. आज एक प्लास्टिक के धागे ने एक बूढ़े बाप का सहारा छीन लिया.
जौनपुर में बीते एक महीने के अंदर चाइनीज मांझे से यह दूसरी मौत है. इससे पहले एक शिक्षक भी इसी का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर पुलिस और प्रशासन का चेकिंग अभियान कहां है? शहर के क्षेत्राधिकारी (CO) गोल्डी गुप्ता ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जा रही है.
हालांकि, उन्होंने एक नई चुनौती का जिक्र करते हुए कहा कि लोग अब दुकानों के बजाय ऑनलाइन माध्यमों से यह मांझा मंगा रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि त्योहार मनाएं, पतंग उड़ाएं, लेकिन इस खूनी मांझे का इस्तेमाल ना करें.
ये भी पढ़ें: चेहरे पर तेज और मन में गजब की शांति…; सीएम योगी के मुरीद हुए बादशाह, साझा किया दिल का हाल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…
Australia Ageing Population: साल 2060 तक ऑस्ट्रेलिया की आबादी घटने लगेगी. यह देश के इतिहास…
भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…
IIT Bombay Student Death:: IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में परिवार…