Bharat Express DD Free Dish

चेहरे पर तेज और मन में गजब की शांति…; सीएम योगी के मुरीद हुए बादशाह, साझा किया दिल का हाल

Badshah CM Yogi Meeting: सिंगर-रैपर बादशाह ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सीएम योगी से मिलने के एक दिन बाद बादशाह ने योगी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद उन्हें अलग तरह की शांति महसूस हो रही है.

Badshah CM Yogi Meeting

Badshah CM Yogi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि और बाबा गोरखनाथ की धरती गोरखपुर में आयोजित हो रहे गोरखपुर महोत्सव का समापन हो गया. अंतिम दिन आयोजित बॉलीवुड नाइट में सिंगर-रैपर बादशाह ने परफॉर्मेंस दिया. उससे पहले उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. सीएम योगी से मिलने के एक दिन बाद बादशाह ने योगी के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद उन्हें अलग तरह की शांति महसूस हो रही है.

शेयर तस्वीरों में सिंगर-रैपर बादशाह सीएम योगी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं. इसके बाद दोनों ने बैठकर बातें की. तस्वीरों में बादशाह सीएम योगी की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

गजब की शांति हुई महसूस- बादशाह

सिंगर-रैपर बादशाह ने इस मुलाकात को लेकर भी जानकारी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर एक अजीब शांति महसूस हुई. उनके चेहरे पर गजब की रौशनी थी. यह तेज बाहर से नहीं बल्कि अंदर से आती है.

बादशाह आगे लिखते हैं कि बेहद शांत, सहज, जानवरों के लिए प्यार, करुणा और जिंदगी का सिर्फ एक ही उद्वेश्य अपने देश की सेवा, अपने धर्म की रक्षा और अपने लोगों के लिए समर्पित.

ये भी पढ़ें- जाको राखे साइयां… इंदौर में बस के पिछले पहिए के नीचे आया युवक, गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर लगाई आग

सत्ता नहीं बल्कि संवेदना है ताकत

उन्होंने आगे लिखा कि जो उन्हें दूर से देखते हैं वो ये सब नहीं देख पाते. पास से देखने पर पता चलता है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत सत्ता नहीं बल्कि लोगों को लेकर उनकी संवेदना है.

सीएम योगी को देखते रहे बादशाह

सीएम योगी के साथ बादशाह की शेयर तस्वीरों में वो नंगे पैर दिख रहे हैं. ब्लू कलर का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने बादशाह सीएम योगी को देख रहे हैं.

बता दें कि, गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह और रवि किशन भी पहुंचे थे और दोनों ने मिलकर जमकर रंग जमाया था. अंतिम दिन बॉलीवुड नाइट्स में बॉलीवुड के सिंगर पहुंचे थे. जिन्होंने इस शाम को और हसीन बना दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read